कमल वर्मा, ग्वालियर। दो जिगरी दोस्त (समलैंगिक) के बीच शारीरिक संबंध बनाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद दोस्त की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी और नाले में उसका शव नग्न अवस्था में फेंक दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर की है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाले में नग्न अवस्था में शव मिला था
दअरसल ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस को 13 मार्च की दोपहर सूचना मिली थी कि जागृति नगर स्थित नाले में एक नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसके शव को नाले से बाहर निकलवाया। जब मृतक की पहचान नहीं हुई तो उसके फोटो सोशल मीडिया और आसपास के लोगों को दिखाकर पहचान करने का प्रयास किया। जब उसकी पहचान नहीं हुई तो मर्ग कायम कर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मोनू गौड़ के रूप में हुई
14 मार्च को मृतक के भाई कालू गौड निवासी गोल पहाड़िया तिघरा रोड द्वारा शव की पहचान अपने 34 साल के भाई मोनू गौड़ के रूप में की गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर में गहरी चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
टीवी फुटेज में एक ही व्यक्ति आता दिखा
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने जब खंगाला तो 11 मार्च की शाम 6:30 बजे दो व्यक्ति घटनास्थल के पास सब्जी मंडी दुकान की छत पर जाते दिखाई दिए थे। कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति ही बाहर आता दिखाई दिया, जिससे पुलिस का शक गहरा हो गया। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान के लिए मंडी में लोगों को वीडियो दिखाया तो उसे पहचान लिया। वह लल्ला उर्फ करण पाल निवासी माधव नगर लक्ष्मीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया।
एक दूसरे के साथ यौन संबंध बनाए
बताया कि मृतक मोनू उसका जिगरी दोस्त था। दोनों मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। 11 मार्च की शाम 6.30 बजे दोनों काम खत्म कर शराब पीने मंडी में बनी दुकान की छत पर पहुंचे थे। पार्टी करने के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ यौन संबंध बनाए। संबंध बनाने के दौरान मोनू के चोट लग गई। जिसका उसने विरोध कर विवाद किया। तभी लल्ला ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर दीवार में दे मारा। जिससे मोनू के सिर से खून निकलने पर वहां जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ कर उसने छत से नाले में नग्न अवस्था में ही फेंककर फरार हो गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

