Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 मार्च 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने की ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत, सरकार ने LPG cylinders की सप्लाई 20 फीसदी तक सीमित किया, दिल्ली में लंबी दूरी के ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर अदालत तक पहुंची पति-पत्नी की जंग

CM रेखा गुप्ता ने की ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत

CM Rekha Gupta inaugurated Drainage Remodeling: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने कमर कस ली है। इस वर्ष बरसात का मौसम शुरू होने से पहले दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए योजनाएं शुरू हो गई है। दिल्ली सीएम ने 14 मार्च को ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने हैदरपुर मेन रोड पर (बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग तक) स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस काम से बरसात के समय जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें व आसपास का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।

पढ़े पूरी खबर…..

सरकार ने LPG cylinders की सप्लाई 20 फीसदी तक सीमित किया

Commercial LPG cylinders: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के कारण पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की बड़ी किल्लत हो रही है। देश में जारी एलपीजी संकट के बीच सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसी बीच दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG cylinders की सप्लाई की औसत खपत के 20 फीसदी तक सीमित कर दिया है। इस फैसले के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी में अब रोजाना करीब 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में लंबी दूरी के ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल

दिल्ली में रविवार को लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष लगभग 11 घंटे और लौकहा बाजार (मधुबनी) -आनंद विहार टर्मिनल सवा छह घंटे के देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। रविवार को कई लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष लगभग 11 घंटे, जबकि लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल सवा छह घंटे देरी से पहुंचेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर अदालत तक पहुंची पति-पत्नी की जंग

मुंबई की एक महिला ने अपने अलग रह रहे पति के साथ चल रहे विवाद के बीच जमे हुए भ्रूणों (फ्रोजन एम्ब्रियो) के अधिकार को लेकर अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बताया जा रहा है कि महिला के पास कुल 16 भ्रूण संरक्षित हैं, जिनके इस्तेमाल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. इससे पहले राष्ट्रीय सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (ART) और सरोगेसी बोर्ड ने उसकी इस अपील को खारिज कर दिया था.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

कैब ड्राइवर की गंदी हरकतः Molestation By Cab Driver in Delhi: दिल्ली में कैब ड्राइवर की गंदी हरकत एक बार फिर सामने आई है। यहां रोहिणी से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ बाइक कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बाइक कैब चालक (bike cab driver) ने बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी की। महिला ने शोर मचाया को आरोपी महिला को पीतमपुरा में छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

जल्दी सिलेंडर दिलाने’ के नाम पर गैंग लोगों को रही है ठग: भारत में गैस सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता के बीच ठग नए तरीके अपनाकर LPG सिलेंडर जल्दी दिलाने या PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इस तरह की ठगी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है. ‘जल्दी सिलेंडर दिलाने’ के नाम पर गैंग लोगों को ठग रही है. ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसका असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है. हालांकि आम लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए तेल कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं. (पढ़े पूरी खबर)

माचिस जलाते ही धमाका: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर स्थित मोलड़बंद में हुए एक हादसे में बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग महिला छत पर बने बाथरूम में बीड़ी पीने के लिए गई थीं। माचिस जलाते ही अचानक धमाके के बाद बाथरूम में आग लग गई। बाथरूम में पहले से कबाड़ का सामान रखा हुआ। देखते ही देखते पूरे बाथरूम में आग लग गई। बुजुर्ग महिला वहीं पर पूरी तरह जल गईं। बुजुर्ग महिला की पहचान बीनू सिंह उर्फ पुष्पा सिंह (65) के रूप में हुई है। धमाके की आवाज के बाद परिजन छत पर भागे तो आग लगी थी। बाद में परिजनों ने खुद ही किसी तरह आग बुझा ली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज: Delhi-NCR Weather: तपती गर्मी (Heat) से परेशान देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह-सुबह राहत मिली है। आज सुबह (रविवार) को मौसम ने करवट बदलते हुए पूरी दिल्ली समेत एनसीआर में राहव वाली बारिश कराई। इससे लोगों को उसम वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक कई जगहों पर बारिश जारी रह सकती है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग: Delhi Fire News: गर्मी की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग का कहर शुरू हो गया है। आज दिल्ली के अंधेरिया मोड़ (andheria modh) स्थित नेचर बाजार (nature bazaar) में आग ने कहर बरपाया। नेचर बाजार में भीषण आग लगने से करीब 50 दुकानें जल गईं। आग की सूचना सुबह 7:37 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि फायर ब्रिगेड जबतक आग बुझाती, तबतक 50 दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m