गर्मी का मौसम आते ही नींबू की अहमियत हम सभी के घरों में और भी बढ़ जाती है. ठंडे शरबत, नींबू पानी, सलाद और कई तरह के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल रोजाना होने लगता है यही वजह है कि लोग अक्सर एक साथ ज्यादा नींबू खरीदकर घर ले आते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ ही दिनों में नींबू सूखने लगते हैं उनका छिलका सख्त हो जाता है. हालांकि थोड़ी सी सावधानी और सही स्टोरेज तरीके अपनाकर नींबू को लंबे समय तक ताजा और रसीला बनाए रखा जा सकता है. आइये जानते हैं वो आसान टिप्स.

फ्रिज में स्टोर करें
नींबू को फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर (सब्ज़ी रखने वाली ट्रे) में रखें. इससे उनकी नमी बनी रहती है और वे 2–3 हफ्ते तक ताजे रह सकते हैं.
एयरटाइट बैग या कंटेनर में रखें
नींबू को ज़िप-लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें. इससे उनकी नमी बाहर नहीं निकलती और वे जल्दी सूखते नहीं.
पानी में डुबोकर रखें
एक बर्तन में पानी भरकर उसमें नींबू डालकर फ्रिज में रख दें. इस तरीके से नींबू कई दिनों तक रसीले बने रहते हैं.
कटे हुए नींबू को ऐसे रखे
अगर नींबू कट गया है तो उसे प्लास्टिक रैप से ढककर या एयरटाइट बॉक्स में रखकर फ्रिज में रखें, ताकि वह जल्दी सूखे नहीं.
फ्रीज करके भी रख सकते हैं
अगर नींबू ज्यादा हैं, तो उनका रस निकालकर आइस ट्रे में जमा लें. जरूरत पड़ने पर क्यूब निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं.इन छोटे-छोटे उपायों से नींबू कई दिनों तक ताजे, मुलायम और रस से भरे रहेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

