उत्तर प्रदेश के स्कूलों में AI और साइबर सिक्योरिटी पढ़ाने का प्रस्ताव आया है. सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. विधायक ने पत्र के माध्यम से राज्य के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में छात्रों को फ्यूचर इकोनॉमी और नई नौकरियों के लिए तैयार करना बेहद जरूरी है. उन्होंने सुझाव दिया कि कक्षा 6 से ही स्कूलों में AI और कोडिंग की पढ़ाई शुरू की जाए.
विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग के कारण साइबर सिक्योरिटी की जानकारी भी छात्रों के लिए जरूरी हो गई है. स्कूलों में अगर साइबर सुरक्षा से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी तो बच्चे ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डिजिटल खतरों से बचना सीख सकेंगे. उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में कक्षा 6 से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल स्किल्स की पढ़ाई शुरू की जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, मां विंध्यवासिनी के करेंगे दर्शन, चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा
विधायक के मुताबिक अगर बच्चों को शुरुआती स्तर से ही नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी तो वे आगे चलकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकेंगे. उन्होंने लिखा है कि दुनिया तेजी से डिजिटल और तकनीकी युग की ओर बढ़ रही है. ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को भी उसी दिशा में आगे बढ़ाना होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य के स्कूलों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया जाए, ताकि उत्तर प्रदेश के छात्र भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

