चुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस के शीर्ष पदों पर अचानक फेरबदल पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गयी हैं. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने बिना राज्य सरकार से अधिकारियों के पैनल मांगे नए अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाये हैं. पत्र में ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ‘प्रिय श्री ज्ञानेश कुमार’ कहकर संबोधित किया. पत्र में उन्होंने लिखा-मैं यह पत्र अत्यंत दबाव में लिख रही हूं. बंगाल के कुशल अधिकारियों को हटाना उनके प्रति उनके गहरे तिरस्कार को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बंगाल को अपनी जमींदारी मत समझिए.

ममता बनर्जी ने कहा कि भगवा खेमा जितने चाहे उतने अधिकारियों को बदल सकता है, लेकिन वे सरकार को नहीं बदल पाएंगे. उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बदले में किन अधिकारियों को नियुक्त करते हैं. वे सभी बंगाल के लिए काम करेंगे.

चुनाव आयोग ने रविवार रात राज्य के शीर्ष अधिकारियों मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को हटाने का आदेश दिया. इसके बाद सोमवार को जारी आदेश में आयोग ने पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी बदल दिया.

ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा, चुनाव संचालन से संबंधित किसी भी उल्लंघन, कदाचार या चूक के आरोप के बिना और ठोस कारणों के बिना इस तरह के व्यापक तबादले किए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के ठीक बाद राज्य के शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग का जिक्र किये बिना कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बदले में किन अधिकारियों को नियुक्त करते हैं. वे सभी बंगाल के लिए काम करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा, उन्होंने राज्य सरकार से परामर्श किए बिना, मुख्य सचिव और बंगाली महिला नंदिनी चक्रवर्ती को हटाने के लिए आधी रात का समय चुना.

मुख्यमंत्री ने राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को हटाए जाने के लिए भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि हमारे गृह सचिव गैर-बंगाली हैं. उनका हटाया जाना बंगाल के कुशल अधिकारियों के प्रति उनके गहरे तिरस्कार को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बंगाल को अपनी जमींदारी मत समझिए.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा को महिला विरोधी और बंगाल विरोधी करार दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m