नीरज काकोटिया, बालाघाट। किराएदारों द्वारा दुकान मालिक से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि किरायेदारों ने दुकानों को अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर 50 लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजा कुकरेजा को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।
परिवार सहित जान से मारने की धमकी
दरअसल वार्ड नंबर 21 गोंदिया रोड निवासी रमन गौतम ने कोतवाली थाने में शिकायत में बताया कि उनके गौतम कॉम्प्लेक्स में संचालित दुकानों के किरायेदार राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा संचालन अंजली ट्रैवेल्स और धीरज जोतवानी संचालक मोम्स किचन उनसे दो दुकानों की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने रजिस्ट्री करने से इनकार किया तो आरोपियों ने 50 लाख रुपये की अवैध मांग की और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
कई लोगों के साथ धोखाधड़ी
मामले के बाद एक और पीड़ित स्वाति गौतम का कहना है कि साल 2021 में उन्होंने आरोपी से 5 प्रतिशत ब्याज पर पैसे लिए थे, जिन्हें उन्होंने ब्याज सहित ऑनलाइन वापस कर दिया। इसके बावजूद आरोपी राजा कुकरेजा ने उनका एग्रीमेंट और चेक वापस नहीं किया और बाद में उन्हें ढाई लाख रुपये का कोर्ट नोटिस भेज दिया। इस तरह से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
जमीन हड़पने, सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग जैसी कई शिकायतें
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजा कुकरेजा पर पहले से भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और उसके खिलाफ जमीन हड़पने, सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग जैसी कई शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी राजा कुकरेजा का जुलूस भी निकाला।
सरकारी स्कूल भवन 2 साल से जर्जरः मंगल भवन में बैठकर पढ़ाई करने की मजबूरी, ब्लैकबोर्ड नहीं जमीन पर
हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामलाः मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी पिस्टल समेत जलगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

