गोरखपुर. यूपी में कानून अब मानो कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है. गुंडे-बदमाश बेलगाम हो चुके हैं. कानून को धता बताकर आए दिन बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. जो न सिर्फ योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की पोल खुल रही है, बल्कि उनके बेहतर कानून व्यवस्था के दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं. इसका एक छोटा सा नमूना सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर से ही सामने आया है. मार्निंग पर निकले भाजपा नेता की 4 बदमाशों ने सरेराह बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना से साफ है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सिर्फ कागजों में चंगा है, असलियत में भगवान भरोसे है! ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि जब गोरखपुर का ऐसा हाल है तो पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा?
इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
बता दें कि पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान हर रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान 4 बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया और चाकुओं से सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए. हमले के बाद भी भाजपा नेता ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, जिसके बाद हमलावरों ने पीछा करके हमला किया. हमला करने के बाद भाजपा नेता जमीन पर गिर पड़े.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग… अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?
हद तो तब पार हो गई, जब हमलावर हमला करने के बाद भी कुछ देर खड़े रहे और भाजपा नेता के मरने का इंतजार किया. वहीं जब हमलावर कंफर्म हो गए कि भाजपा नेता की सांसें टूट चुकी है तो मौके से फरार हो गए. वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ तत्काल भाजपा नेता को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मौत होने की पुष्टि की. जिसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर किस वजह से भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या की गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

