लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विनिंग स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में शामिल हुए. रिसेप्शन में सीएम योगी पहुंचे तो कुलदीप ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इससे पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने रिसेप्शन समारोह में पहुंचकर कुलदीप को गले लगाया. रविंद्र जडेजा समेत तमाम क्रिकेट खिलाड़ी सेंट्रम पहुंचे और कुलदीप-वंशिका को बधाई दी.

बता दें कि ये रिसेप्शन सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल ‘द सेंट्रम’ में रखा गया है. रिसेप्शन को लेकर दोनों परिवार सोमवार को ही मसूरी से लखनऊ पहुंच चुके थे. आयोजन को बेहद खास और शाही बनाने के लिए बड़े स्तर पर सजावट और मेहमाननवाजी की व्यवस्था की गई है. रिसेप्शन में करीब 800 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए. क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम इस कार्यक्रम में पहुंचे. राजनीतिक क्षेत्र से भी कई बड़े चेहरे इस रिसेप्शन में नजर आए.

इसे भी पढ़ें : जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मिर्जापुर में सीएम योगी ने ली अधिकारियों की बैठक, जल जीवन मिशन के धीमे कार्य पर जताई नाराजगी

इस भव्य आयोजन के लिए होटल का एक दिन का किराया करीब 26 लाख रुपये बताया जा रहा है. खाने-पीने की व्यवस्था, कमरे, सजावट और अन्य इंतजामों को मिलाकर पूरे आयोजन पर करीब 33 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. मेहमानों के लिए होटल का सबसे महंगा ‘प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज’ चुना गया है. इस पैकेज में एक प्लेट की कीमत करीब 5000 रुपये बताई जा रही है. मेहमानों के लिए कुल 52 तरह की डिशेज का भव्य बुफे तैयार किया गया. रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े ओपन एरिया ‘लेबर्नम लॉन’ का चयन किया गया