शाम की चाय के साथ अगर कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करता है और अगर कुछ ऐसा मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है पिज्जा तो बच्चों बड़ों सभी का फेवरेट होता है और ऐसी ही एक दश है पिज्जा पफ (Pizza Puff). जो एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. क्रिस्पी भी, चटपटा भी और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आने वाला. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका.

सामग्री

मैदा – 2 कप
बटर या तेल – 2-3 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – आटा गूंथने के लिए
बारीक कटी प्याज – 1
शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी)
उबला हुआ कॉर्न – ½ कप
पिज्जा सॉस – 2-3 चम्मच
चीज (कद्दूकस किया हुआ) – ½ कप
काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
ओरिगैनो – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार

विधि

  1. पिज्जा पफ (Pizza Puff) बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, नमक और बटर डालेंअच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
  2. 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. एक पैन में थोड़ा तेल गरम करेंप्याज डालकर हल्का भूनेंफिर शिमला मिर्च और कॉर्न डालकर 2-3 मिनट पकाएं.
  4. अब पिज्जा सॉस, नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालेंगैस बंद करके इसमें चीज मिलाएं.
  5. आटे की लोई बनाकर उसे बेल लेंबीच में स्टफिंग रखें.
  6. किनारों को मोड़कर पफ का शेप दें (चौकोर या त्रिकोण).
  7. अब 180°C पर 20-25 मिनट तक बेक करें, जब तक गोल्डन ब्राउन न हो जाए. धीमी आंच पर ढककर पकाएं या हल्का सा तेल लगाकर तवे पर सेक लें.
  8. गरम-गरम पिज्जा पफ (Pizza Puff) को चाय, टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ परोसें.