अजयारविंद नामदेव, शहडोल। एमपी के शहडोल में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह, प्रेम संबंधों का विरोध थी। हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर पूरी कहानी सुनाई, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
घटना अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, राजेंद्र सिंह कॉलोनी की है। आरोपी संजय कोरी ने अपनी मां कुसुम कोरी की देर रात उस वक्त हत्या कर दी, जब वह गहरी नींद में थी। बताया जा रहा है कि मां लगातार बेटे के अवैध संबंधों का विरोध करती थी, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता था, घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां का गला दबा दिया।
यह भी पढ़ें: शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड, मौका पाकर खंडहर ले गया बॉयफ्रेंड, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
मामले का सबसे खौफनाक पहलू हत्या के बाद सामने आया, आरोपी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर बताया कि उसने पहले करीब 20 मिनट तक मां का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे लगा कि मां मर चुकी है, लेकिन जब उसने पानी के छींटे मारे तो मां होश में आ गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
फोन पर हुई बातचीत में प्रेमिका आरोपी को शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर इसे हादसा दिखाने की सलाह देती रही। हालांकि आरोपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह यह काम अकेले नहीं कर सकता। बातचीत में प्रेमिका बार-बार खुद को बचाने और अपना नाम न लेने की हिदायत देती रही। यहां तक कि इस वारदात को शराब के नशे में किया गया कृत्य बताने की बात भी सामने आई।
यह भी पढ़ें: कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार: कृषि विभाग की बाबू ने मासूम बेटी को फेंका था ट्रेन के सामने, हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वायरल ऑडियो को भी जांच में शामिल कर लिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

