मोगा। पंजाब में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. मोगा जिला पुलिस को एक बार फिर से बड़ी मात्रा में ड्रग और ड्रग मनी मिली है. इस दौरान एक नशा तस्कर को भी पकड़ा गया है. यह कार्यवाही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 लाख रुपए की ड्रग मनी, हैरोइन, स्विफ्ट गाड़ी सहित एक नशा तस्कर को काबू करके केस दर्ज किया है. थाना सदर के सहायक थानेदार मनीष कुमार ने कहा कि वह पुलिस पार्टी के साथ खुखराना दाना मंडी के पास गश्त पर थे. इस दौरान ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्वर्ण सिंह निवासी गांव लौहारा प्रतापपुरा जिला जालंधर अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर आ रहा है, जिस पर उन्होंने खुखराना दाना मंडी के पास नाकाबंदी करके स्विफ्ट गाड़ी रोककर जब उसकी तलाशी ली तो स्वर्ण सिंह के पास से 50 ग्राम हेरोइन तथा 19 लाख रुपये ड्रग मनी , एक फोन को बरामद किया गया.

आरोपित के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी गई. थाना सदर के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन एसएसपी मोगा अजय गांधी के आदेशों के अनुसार नशा तस्करों व समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा हुआ है. उन्होंने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी है कि वह नशा तस्करी के कारोबार से बाहर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- कांग्रेस के 3 विधायकों पर गिरेगी गाज, अनुशासन समिति ने थमाया नोटिस, अनुपस्थिति से बिगड़ा महागठबंधन का खेल
- Chhattisgarh Assembly: प्रदेश के नामचीन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से इलाज करने से किया इंकार! स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में कहा- जारी किया शोकॉज नोटिस…
- छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित, सदन से किया बहिष्कार, गृहमंत्री बोले- ये बहिष्कार नहीं, पलायन है…
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: रायपुर संभाग में 510 हत्या, 677 बलवा और 1885 बलात्कार के मामले हुए दर्ज, विधायक पुरंदर मिश्रा के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया लिखित जवाब
- मोबाइल के लिए मौत का खेलः मां ने बेटे को डांट लगाई तो फांसी लगाकर दे दी जान, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे सन्न

