Alka Lamba on Kangana Ranaut: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टपोरी कहने पर कांग्रेस बीजेपी सांसद कंगना रनौत भड़क गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने राहुल को टपोरी कहने पर हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत पर जमकर भड़ास निकाली है। अलका लांबा ने कहा कि कंगना रनौत स्मृति ईरानी की खाली जगह को भरने की कोशिश कर रही हैं। स्मृति ईरानी भी बहुत घमंड में थीं लेकिन सास भी कभी बहू की तरह गायब हो गईं। उनका आज पता नहीं है। कंगना रनौत का भी हाल भी स्मृति ईरानी जैसा होगा।

अलका लांबा ने आगे कहा कि एक समय पर कंगना रनौत को नशे की बुरी लत थी। उस नशे का असर गया नहीं है। उसी नशे में राहुल गांधी के खिलाफ कुछ भी बयान दे रहीं हैं।

अलका लांबा ने कहा कि राजनीति में शब्दों की नीचता तक वो जा रही हैं। उन्हीं के हिमाचल में उन्हीं के एक विधायक पर नाबालिग बच्चे के बलात्कार में एफआईआर हुई, चार्जशीट हो गया और कोर्ट में पेश होना है। ये बीजेपी का विधायक है। उन्हें कहिए कि उस पर बोलेंगी क्या? आप कुलदीप सिंह सेंगर पर बोलीं? बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे, आप बोलीं? पैरोल पर इतने बलात्कारी बाहर आ रहे हैं, आप बोलीं? आप बिल्कुल नहीं बोलेगीं क्योंकि आप उनके साथ खड़ी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी से की ये अपील

कांग्रेस की नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाएं उनसे कितने अपनेपन से मिल रही थीं। महिलाएं भावुक हो रही थीं, गले मिल रही थीं। किसी को असहज महसूस नहीं हुआ। सिर्फ आप ही को क्यों महसूस होता है? सच्चाई ये है कि एक समय पर आपको नशे की बुरी लत थी। आप नशे में रहीं और उस नशे का असर सालों बाद भी लग रहा है कि जा नहीं रहा है। उस नशे का जो असर है, आज भी आप पर दिखता है कि आप मुद्दों पर नहीं बोलतीं। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता होती है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करूंगी कि एक राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नशा मुक्ति आयोग का तुरंत गठन करें और उसका अध्यक्ष अपनी सांसद कंगना रनौत को बना दें।

क्या कहा था कंगना ने

दरअसल 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने मीडिया से कहा था कि राहुल गांधी का जो आचरण है, जो एटीट्यूड है पार्लियामेंट में, वो सही नहीं है। उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। कहते हैं- आजा…आजा। साथ ही, कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m