ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले को 20 दिन बीत चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के साथ ही गैस जैसी ऊर्जा जरूरतों को लेकर दुनिया में अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से मोटा टोल वसूलने का प्लान बनाया है। इसे लेकर दुनियाभर के देशों में बेचैनी की स्थिति बन गई है। इन सबके बीच अब ताजा हालात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया है। मोहन भागवत ने कहा है कि भारत का उत्थान हो रहा है। विश्व लड़खड़ा रहा है। उन्होंने जंग को लेकर कहा कि आज दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है। युद्ध को समाप्त भारत ही करा सकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को जोड़ने वाला कोई तत्व किसी के पास नहीं है। संघ प्रमुख ने कहा कि सभी को जोड़ने वाला तत्व सिर्फ हमारे पास है। सारी परिस्थितियां हमारे पास हैं।
स्वार्थी हितों का परिणाम है युद्ध
RSS प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की असली वजह स्वार्थी हित और वर्चस्व की चाहत है। स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म को मानने से ही हासिल की जा सकती है। भागवत नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- पिछले 2,000 साल से दुनिया ने संघर्षों को सुलझाने के लिए कई प्रयोग किए हैं, लेकिन उन्हें बहुत कम सफलता मिली है।
RSS चीफ ने यह भी कहा कि भारत का स्वभाव ही ऐसा है जो सद्भाव में विश्वास रखता है। यही कारण है कि पूरी दुनिया से यह आवाज उठ रही है कि भारत ही ईरान-इजराइल युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकता है। भागवत बोले कि भारत के लोग मानवता के नियम पर चलते हैं, जबकि बाकी दुनिया जंगल का कानून मानती है। लड़खड़ाती हुई दुनिया को धर्म की नींव देकर उसमें संतुलन बहाल करना हमारा ही काम है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बिना शक्ति के कोई किसी को मानता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मनुष्य का कानून मानकर चलते हैं और बाकी दुनिया जंगल का कानून मानती है। हालांकि, मोहन भागवत ने अपने संबोधन में किसी देश या किसी दूसरे देश के नेता का नाम नहीं लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

