देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आज पंजाब के खटकड़ कलां में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचेंगे।

हुसैनीवाला में हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की रखेंगे आधारशिला
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत भी करेंगे। वे हुसैनीवाला में ‘हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ का शिलान्यास करेंगे, जो शहीदों की यादों और उनके संघर्ष को संजोने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की सरकार शुरू से ही शहीद भगत सिंह की विचारधारा को प्राथमिकता देती रही है। इंकलाब जिंदाबाद का नारा सरकार के हर संबोधन का हिस्सा रहता है। मुख्यमंत्री कार्यालय सहित राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं, जो सरकार के मार्गदर्शक सिद्धांतों को दर्शाती हैं।
सीएम मान ने ट्वीट कर किया नमन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए भी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले ‘शहीद-ए-आजम’ सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर उनकी लासानी शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम। इंकलाब जिंदाबाद!
- NEET छात्रा की संदिग्ध खुदकुशी, नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के 3 घंटे बाद फंदे से लटकी
- छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘नौकायान स्पर्धा’ का आयोजन: महानदी की लहरों पर 52 टीमों ने दिखाया दमखम, विजेता को मिला 1 लाख रुपये का पुरस्कार
- बॉर्डर ऑपरेशन में तीन नशा सप्लायर गिरफ्तार, 24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी बरामद
- Old Delhi Railway Station: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, AAP पर बीजेपी का हमला, लगाए गंभीर आरोप
- ‘चमड़ा उधेड़ने’ वाले भाजपाई अब चुप क्यों? गोकशी कांड में असलम चमड़ा की जमानत पर हेमंत कटारे ने भाजपा को घेरा, निगम इंजीनियर और मंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

