Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 मार्च 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट; रेखा गुप्ता ने पेश ककिया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, बजट सत्र से AAP का बायकॉट; दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका, अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें; केजरीवाल ने हवाई यात्रा किराए पर लगाम लगाने की मांग की प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट

दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र के पहले दिन सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई, जिसमे रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने खुद खीर बनाई और स्कूली छात्राओं, किसानों, किन्नरों, डॉक्टरों, गिग वर्कर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को परोसकर सत्र का उद्घाटन किया। अब दिल्ली सीएम 24 मार्च को दिल्ली बजट पेश करेंगी।

पढ़े पूरी खबर……

2. रेखा गुप्ता ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, बजट सत्र से AAP का बायकॉट

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता( Rekha Gupta) ने खुद खीर बनाई और स्कूली छात्राओं, किसानों, किन्नरों, डॉक्टरों, गिग वर्कर्स सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को परोसकर सत्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि आने वाला बजट विकास की गति तेज करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित होगा। यह भाजपा सरकार का दूसरा बजट है। सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विरोध स्वरूप बायकॉट किया है। दिल्ली विधानसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 1:45 बजे तक स्थगित की गई।

पढ़े पूरी खबर……

3. दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका, अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें

दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल का महीना महंगा साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार बिजली दरों (टैरिफ) में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। इस संभावित बढ़ोतरी की मुख्य वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का लंबित बकाया है, जिसे चुकाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार इस दिशा में काफी हद तक अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। यदि टैरिफ में वृद्धि होती है, तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर पड़ेगा। खासकर मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है।

पढ़े पूरी खबर……

4. केजरीवाल ने हवाई यात्रा किराए पर लगाम लगाने की मांग की

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के उस फैसले पर निशाना साधा है, जिसमें घरेलू उड़ानों के लिए हवाई किराए की सीमा (fare cap) हटा दी गई थी। यह फैसला पिछले साल दिसंबर में लिया गया था, जब IndiGo की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर रुकावटें सामने आई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब हवाई यात्रा केवल लग्जरी नहीं रह गई है, बल्कि मिडिल क्लास की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हवाई टिकट की कीमतों को नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाए, ताकि आम लोगों पर बढ़ते किराए का बोझ न पड़े।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

 दिल्ली आबकारी नीति पर PAC की रिपोर्ट, 2000 करोड़ का नुकसानः दिल्ली आबकारी नीति पर PAC की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि मनीष सिसोदिया के फैसलों से ₹2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है. रिपोर्टे ये भी कहा गया है कि बिना सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. विशेष समिति (Committee of Experts) की रिपोर्ट से हटकर फैसला लिया गया. लाइसेंस शुल्क समय पर न देने वालों पर कार्रवाई में ढील दी गई. लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी की गई. एयरपोर्ट जोन में Earnest Money Deposit (EMD) वापस किया गया. (पूरी खबर पढ़े)

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग विवादः पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग में अवैध गतिविधियों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। पार्किंग में अवैध गतिविधियों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चांदनी चौक में अनियमितताएं उजागर कीं है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियानः दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, जून 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 1,589 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को अगरतला-बांग्लादेश सीमा (Agartala-Bangladesh border) के रास्ते वापस बांग्लादेश भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस का यह आंकड़ा पिछले सात महीनों (नवंबर 2024 से मई 2025) में पकड़े गए 720 लोगों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है, जिससे राजधानी में इस मामले में कार्रवाई की गति और प्रभावशीलता उजागर होती है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m