Goa BJP Leader Son Minor Girls Exploitation Case: गोवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीजेपी नेता के बेटे ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब तक दो नाबालिग लड़कियां सामने आ चुकी हैं। गोवा पुलिस (Goa Police) मामले की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
दरअसल पूरा मामला गोवा के कुशावती जिले के कुर्चोरेम इलाके का है। इलाके के बीजेपी पार्षद सुषांत नाइक के बेटे सोहम नाइक पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है।

20 वर्षीय सोहम नाइक पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दो नाबालिग लड़कियां सामने आई हैं, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और गोवा चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव
कुर्चोरेम पुलिस ने 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे एक दिन पहले यानी 21 मार्च को इलाके में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कुछ नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस शुरुआत में कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। हालांकि बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज
पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष देसाई के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और पीड़ित सामने आ सकते हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है. दो नाबालिग पीड़िताओं ने कुर्चोरेम में जांच अधिकारी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके।
पुलिस डिजिटल सबूतों को खंगाल रही
फिलहाल, इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है और तकनीकी मदद भी ली जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

