National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 मार्च 2026) की खबरों में देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी; इजराइल ने लेबनान के 10 फीसदी इलाके पर किया कब्जा; गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी; पाकिस्तान को ईरान ने दिखाई औकात प्रमुख रहा।

1. देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उड़ान-2 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 100 नए एयरपोर्ट्स विकसित किए जाएंगे। इस पर 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मॉडिफाइड उड़ान योजना 10 साल यानी वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक के लिए होगी। इसका मकसद रीजनल एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करना और देशभर में मौजूदा एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत 100 नए एयरपोर्ट्स विकसित किए जाएंगे। 

पढ़े पूरी खबर…….

2. इजराइल ने लेबनान के 10 फीसदी इलाके पर किया कब्जा

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 26वां दिन है। अमेरिका-इजराइल के उम्मीद से कहीं आगे ईरान दोनों के हमलों का जवाब दे रहा है। इसी बीच अमेरिका-ईरान को युद्ध में फंसाकर इजराइल ने खेला कर दिया है। इजराइल ने लेबनान की 10 फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने इजरायली सेना लिटानी नदी (Litani River) तक दक्षिणी लेबनान पर कब्जा कर लेगी और वहां एक मजबूत रक्षात्मक बफर जोन बनाएगी। लिटानी नदी इजरायल की सीमा से करीब 30 किलोमीटर अंदर है। इसका मतलब इजराइल के कुल क्षेत्रफल में अब 10% का इजाफा हो जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…….

3. गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी

गुजरात में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) यानी यूसीसी विधेयक लागू हो गया है। गुजरात विधानसभा ने मंगलवार (24 मार्च) को करीब 7 घंटे की लंबी बहस के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी मिली। इस बिल में शादी, तलाक, विरासत और लिव-इन रिलेशनशिप (live-in relationship) को धर्म या समुदाय की परवाह किए बिना एक ही कानूनी दायरे में लाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. पाकिस्तान को ईरान ने दिखाई औकात

पश्चिम एशिया की जंग रुकवाने में खुद को कथित शांतिदूत की तरह पेश करने वाले पाकिस्तान को ईरान ने ही तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान एक तरफ मध्यस्थता की गोटियां फिट कर रहा था, वहीं ईरानी सेना ने कराची जा रहे जहाज को होर्मुज पार करने नहीं दिया और उलटा लौटा दिया. बताया जा रहा है कि इस जहाज में खाने का सामान भरा हुआ था. पाकिस्तान के सेलेन कंटेनर जहाज को ऐसे वक्त में होर्मुज से वापस लौटा दिया गया है, जब इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से संबंधित बैठक आयोजन कराने की तैयारी में है. पाकिस्तान के लिए यह इसलिए भी झटका है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से कम से कम 3 बार फोन पर बात की है.

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

BJP नेता के बेटे का गंदा कामः गोवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीजेपी नेता के बेटे ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब तक दो नाबालिग लड़कियां सामने आ चुकी हैं। गोवा पुलिस (Goa Police) मामले की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। (पूरी खबर पढ़े)

PNG कनेक्शन वालों मोदी सरकार का फरमानः अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) के कारण मिडिल ईस्‍ट से आने वाली एनर्जी बाधित हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने के कारण खाड़ी देशों से आने वाले एलपीजी और तेल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए एलपीजी की कालाबजारी भी हो रही है। कालाबजारी रोकने के लिए मोदी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी के तहत PNG कनेक्शन वालों मोदी सरकार ने फरमान जारी किया है। नये फरमान के तहत अगर कंज्‍युमर्स उन जगहों पर एलपीजी की जगह पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का इस्तेमाल शुरू नहीं करते, जहां  इसकी कनेक्टिविटी उपलब्ध है, तो उनके घरों में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। (पूरी खबर पढे)

बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर और ओवैसी का गठबंधनः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन सामने आया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्री-पोल अलायंस की घोषणा की. ओवैसी ने बताया कि कुछ सीटों पर बातचीत जारी है और जल्द ही सभी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन खासकर उन इलाकों में प्रभाव डालेगा जहां माइनॉरिटी नेतृत्व की कमी है. वहीं हुमायूं कबीर ने ओवैसी को ‘दादा’ कहकर संबोधित किया और बताया कि दोनों नेता मिलकर राज्यभर में रैलियां करेंगे, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से बरहामपुर से होगी. (पूरी खबर पढ़े)

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को उम्रकैद: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा सुनाई है। तीनों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंक से जुड़े एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m