रायपुर। प्रसिद्धि आरना साहू का चयन नवोदय विद्यालय माना में कक्षा छठवीं के लिए हुआ है। प्रसिद्धि प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। वर्तमान में रायपुर के निजी विद्यालय में अध्यनरत है उन्होंने ओलंपियाड की परीक्षा में भी विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

प्रसिद्धि के द्वारा नवोदय विद्यालय के चयन हेतु साहू सर से ऑनलाइन मार्गदर्शन लेते हुए निरंतर अपनी तैयारी की और नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 18 रैंक लाकर सफलता प्राप्त की प्रसिद्ध के पिता मनीष देव साहू भी नवोदय विद्यालय से अध्ययन कर चुके हैं। प्रसिद्धि भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हुए एस्ट्रोनॉट के रूप में देश के लिए अपना योगदान देना चाहती हैं।