Ranchi 8th Class Student Hack NASA Security: दुनिया की सबसे दिग्गज स्पेस एजेंसी नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा में काम करना हर साइंटिस्ट का सपना है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा दुनिया की सबसे एडवांस और हाईटेक स्पेस एजेंसी है। उसी एडवांस और हाईटेक स्पेस एजेंसी की सिक्योरिटी को झारखंड की राजधानी रांची के 8वीं के छात्र ने हैक कर डाला। जी हां. सिक्योरिटी हैक कर कमी बताने के कारण नासा ने 13 साल के दिव्य प्रकाश (Divya Prakash) को दो महत्वपूर्ण अवार्ड ‘हॉल ऑफ फेम’ और ‘लेटर ऑफ रिकॉग्निशन’ से सम्मानित किया है।

इतनी कम उम्र में मिली इस सफलता से परिवार और स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मेहनत और लगन का यह परिणाम है, जिसने पूरे इलाके का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

दरअसल नासा ने देश के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वलनरएबिलिटी डिसक्लोजर प्रोग्राम का आयोजन किया था। इसके तहत कर्मियों का पता लगाकर उसे रिपोर्ट करना था। ऐसे में रांची के कैंब्रियन स्कूल के छात्र दिव्य प्रकाश यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बने। 13 साल के छात्र दिव्य प्रकाश ने नासा के फेसबुक लिंक को हैक कर उसकी कमियों को बताया था। इतना ही नहीं नासा के फेसबुक लिंक को हैक कर दिव्य प्रकाश ने अपने पिता की फेसबुक लिंक लगा दी थी। इसके बाद नासा ने 13 साल के दिव्य प्रकाश को मिला ‘हॉल ऑफ फेम’ और ‘लेटर ऑफ रिकॉग्निशन’ से सम्मानित किया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की कोशिश

हालांकि इससे पहले 16 साल की उम्र के एक छात्र को हॉल ऑफ फेम सम्मान मिला है। LOR यानि लेटर ऑफ रिकॉग्निशन जैसे ज्यादा प्रतिष्ठित सम्मान के साथ हॉल ऑफ फेम जैसी दोहरी उपलब्धि पाने वाले रांची के दिव्य प्रकाश एकमात्र छात्र हैं। अब दिव्य प्रकाश के पिता इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की कोशिश में है, क्योंकि यह 13 साल में सबसे कम उम्र में हासिल किया गया सम्मान है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m