हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 1356 करोड़ रुपये की नर्मदा चतुर्थ चरण जल परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस योजना के शुरू होने के साथ ही शहर में 24×7 जल प्रदाय व्यवस्था लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बड़ी खबरः करणी ज्वेलर्स में जीएसटी का छापाः डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी, सोने चांदी के स्टॉक में अंतर

सप्लाई व्यवस्था और मजबूत होगी

इस परियोजना के तहत शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जल सप्लाई सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा। योजना में 40 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा और कई पुराने टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे हर क्षेत्र तक पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंच सके। परियोजना में 1600 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसमें फीडर लाइन, ग्रेविटी मेन लाइन और वितरण पाइपलाइन शामिल होंगी। इससे शहर के सभी जोन में समान रूप से पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी और सप्लाई व्यवस्था और मजबूत होगी।

IAS के फार्महाउस जुआकांड में FIR बदलने से इनकार पड़ा भारीः सस्पेंड टीआई पहुंचा हाईकोर्ट, नाम हटाने का

29 गांवों तक भी नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा

करीब 2 लाख 47 हजार नए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे और बड़ी संख्या में वाटर मीटर लगाए जाएंगे। SCADA आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जल वितरण पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और लीकेज व पानी की बर्बादी पर तुरंत नियंत्रण किया जा सकेगा। इस योजना की खास बात यह है कि शहर के साथ-साथ आसपास के 29 गांवों तक भी नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा।

फसल खरीदी नहीं और कर्ज वसूली की तैयारी: कांग्रेस ने सीएम को लिखा पत्र- तारीख नहीं बढ़ी तो आंदोलन

जल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम

परियोजना के तहत खालसा चौक, लवकुश विहार, निरंजनपुर, ट्रेजर टाउन, पलदा, पंचवटी, विजय नगर, शिवाजी नगर, गांधी नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा सहित कई क्षेत्रों में नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। सरकार का कहना है कि नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना इंदौर के भविष्य को सुरक्षित करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों होने वाला यह भूमिपूजन शहर की जल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m