मेरठ। जिले के जानीखुर्द क्षेत्र में रसूलपुर धौलड़ी गांव के अमान मुस्तफा व उनके 2 भाइयों द्वारा ईरान में इजरायल के हमलों में काल का ग्रास बने बच्चों के परिवारों की मदद के लिए अपनी जमीन डोनेट कर दी। जिसकी कीमत 15 लाख बताई गई है। अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष तनवीर हैदर ने इसकी पुष्टि की है।
300 मासूमों की मौत से व्यथित
ईरान में हुए हमलों में करीब 300 बच्चों की मौत से यासिर मुस्तफा, अमान मुस्तफा और सुबर मुस्तफा बेहद आहत थे। तीनों भाईयों को इस घटना ने अंदर से झकझोर के रख दिया। जिसके चलते शुरुआत में उन्हें मदद का तरीका समझ नहीं आ रहा था लेकिन उनमें पीड़ितों सहायता करने की भावना इतनी प्रबल थी कि उन्होंने बड़ा निर्णय लेने का मन बनाया। क्षेत्र में इस पहल की पूरे जमकर सराहना हो रही है।
READ MORE: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: बामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान 7 बच्चे डूबे, 2 के शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
BJP नेता ने लिखी योगी को चिट्ठी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने इस मामले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा एवं इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से तीनों भाइयों की संपत्ति की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि धन का उपयोग नियमों के अनुरूप हो।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

