सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बीजेपी पार्षद की दबंगई सामने आई है। बीती रात बिजली विभाग की मेंटेनेंस टीम पर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, कर्मचारियों से मारपीट भी की। बिजली कर्मचारियों ने मामले की शिकायत थाने में की है। कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद की चेतावनी दी है।

28 मार्च महाकाल भस्म आरती: त्रिशूल, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में श्रृंगार, 

मेंटेनेंस टीम पर हमला

मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी मोड़ का है जहां पार्षद ने दबंगई की। आरोप है कि पार्षद संतोष शाह ने बिजली विभाग की मेंटेनेंस टीम पर हमला करवाया, जिसमें विभागीय वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

काम बंद आंदोलन की चेतावनी

घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे और पूरे मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे काम बंद आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m