नई दिल्ली: राजधानी Delhi का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक Poonam Sharma ने प्रस्ताव पेश कर शहर का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग उठाई। विधानसभा में प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से दिल्ली का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ रहा है, इसलिए इसे फिर से वही नाम दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने Allahabad का नाम बदलकर Prayagraj किए जाने का उदाहरण भी दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी Praveen Khandelwal केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग कर चुके हैं।

‘दिल्ली को मिलेगी विशेष पहचान’

नियम 280 के तहत विधानसभा में बोलते हुए पूनम शर्मा ने कहा, “विदेशी आक्रमणकारियों ने इस शहर का नाम और इसकी पहचान मिटाने की कोशिश की, लेकिन इंद्रप्रस्थ आज भी लोगों की स्मृति में जीवित है।” उन्होंने कहा कि इस नाम को अपनाने से दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक भव्य और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा, “इंद्रप्रस्थ नाम हमें औपनिवेशिक मानसिकता से आजाद करता है और हमारे स्वर्णिम युग की याद दिलाता है।”

इंद्रप्रस्थ नाम रखने के पीछे ये वजह

पूनम शर्मा ने कहा कि दिल्ली का गौरवशाली इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद ऐतिहासिक विरासत और Purana Qila से मिले पुरातात्विक अवशेष इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वही भूमि है, जहां Yudhishthira (धर्मराज) ने धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने कहा, “दिल्ली शब्द बहुत बाद में प्रचलन में आया, लेकिन इंद्रप्रस्थ हमारी पहचान की असली नींव है।” उनके मुताबिक, कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कारण ऐसे हैं, जिनके आधार पर राजधानी का नाम बदला जाना चाहिए।

ऐतिहासिक स्थलों के विकास का भी सुझाव

विधायक ने यह भी सुझाव दिया कि Purana Qila और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के आसपास पांडवों तथा महाभारत काल से जुड़े स्मारक और मूर्तियां स्थापित की जाएं, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और विरासत से जुड़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पहले से ही कई संस्थानों और स्थानों में ‘इंद्रप्रस्थ’ नाम का उपयोग हो रहा है, जैसे Indraprastha University, IP Estate और Indraprastha Power Station।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m