लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 27 IPS अफसरों का तबादला हुआ है. जिसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान हटाए गए हैं. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके मुताबिक चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए हैं. राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़ बनाए गए हैं. प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय, विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक PAC मेरठ, आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए हैं.

इसके अलावा ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए हैं. डॉ. दुर्गेश कुमार सेनानायक SSF अयोध्या, रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा, सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर, सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए हैं. डॉ. दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद, विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच और लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन, तीन बार रह चुके थे विधायक, राम मंदिर के लिए दिया था 50 लाख रुपये का सहयोग

साथ ही विनय सिंह एसपी जालौन, शशांक सिंह एसपी महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज, आकाश पटेल एसपी चंदौली, सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी, मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर, आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़, अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं.