MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 1 अप्रैल मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
बेटी होने पर ट्रिपल तलाक
मध्य प्रदेश के बड़वानी से ट्रिपल तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लगातार 2 बेटियां होने पर नाराज पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कह कर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर
सिल्वर मेडल घोटाला कांड में CBI की FIR
रेलवे के भोपाल मंडल से सामने आए सिल्वर मेडल घोटाला केस में कार्रवाई जारी है। इस बीच CBI ने इंदौर की कंपनी बाइबल डायमंड रेलवे और राइट्स के अज्ञात अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस विधायक दिल्ली में गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। कल कोर्ट में सजा का ऐलान हो सकता है। यह पूरा मामला साल 2015 में भूमि विकास बैंक से एफडीआर रिलीज से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
किसान ने 5 घरों के आटे से बनाई ‘एंटोनियो गुटेरेस’
मध्य प्रदेश के इटारसी के सुपरली से एक भावुक अपील की गई है। जहां किसान-कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने सनातनी परंपरा को वैश्विक संदेश से जोड़ते हुए पांच घरों से जुटाए आटे से एक खास प्रतीकात्मक चित्र तैयार किया है। यह चित्र विश्व शांति की अपील करता है। इसके जरिए से किसान ने संयुक्त राष्ट्र से मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध को रोकने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल संचालक विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मर्डर से जुड़े तीसरे आरोपी आसिफ बम का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस, आसिफ को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी। इस दौरान रातीबड़ के पास आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे आरोपी घायल हो गया। फिलहाल आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
सोने के भाव का प्राचीन मंदिर पर भी पड़ा असर
भारत में बढ़ते सोने के भाव का असर इंदौर के प्राचीन मंदिर पर भी पड़ा है। दरअसल, खजराना श्री गणेश मंदिर में पांच स्वर्ण मुकुट बनने थे, लेकिन कीमत बढ़ने की वजह से दानदाताओं का रुझान कम हो गया है। मंदिर प्रशासन दानदाताओं से आग्रह कर कार्य को पूरा करने का प्रयास करेगा। पढ़ें पूरी खबर
बीजेपी विधायक के वेयरहाउस पर छापा
मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन शुरू होने से ठीक पहले बीजेपी विधायक विष्णु खत्री के वेयरहाउस में भारी मात्रा में गेहूं मिलने का मामला सामने आया है। विधायक के भगवती वेयरहाउस में करीब 500 टन गेहूं रखा होने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की एक जांच टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल
मध्य प्रदेश में दूध, मावा, पनीर, घी, मिर्च, धनिया पाउडर समेत कई चीजों में मिलावट हो रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल पाए गए है। करीब 30 जिलों में दो हजार सैंपल फेल हुए। इनमें ग्वालियर नंबर वन पर है। आइए जानते है कहां कौन से सैंपल फेल हुए है। पढ़ें पूरी खबर
विधायक निर्मला सप्रे बोली- मैं कांग्रेस में हूं
मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने हाईकोर्ट में स्पष्ट कहा है कि वह अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं। मामले की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विधायक निर्मला सप्रे के इस बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर
जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल
कांग्रेस पार्टी में फिर हलचल मच गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर सवाल उठे हैं। बैठक में जीतू पटवारी खुद मंच पर मौजूद थे। इस दौरान हुजूर विधानसभा के अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा: “मैं आपके पास दो बार आया, घंटों इंतजार किया। आप बंगले से बाहर आते हैं, कार में बैठते हैं और कहते हैं कि चलो बाद में मिलते हैं। कोई भी कार्यकर्ता आपसे मिलने आए तो उसे गंभीरता से सुनें।” पढ़ें पूरी खबर
महाकाल के दरबार में अक्षय कुमार
आज बुधवार (1 अप्रैल) सुबह बॉलीवुड के मशहूर सितारों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। सुपरस्टार अक्षय कुमार, एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। तीनों कलाकारों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना बताई। चांदी द्वार से जल अर्पण करने के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान तीनों ही भगवान महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

