लखनऊ। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की हनुमान जयंती शुभकानाएं दी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुखदायक और शोकनाशक श्रीहनुमत महाप्रभु की विधि विधान से आराधना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन के लिए प्रभु हनुमान से प्रार्थना की।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

सीएम योगी ने आगे कहा कि श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें। इधऱ, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।