2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं. दूसरा खिताब आज ही के दिन (2 अप्रैल) 2011 में जीता था

जब वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था.

आप हैरान हो रहे होंगे कि आखिर वर्ल्ड कप फाइनल में फैंस की वजह से टॉस क्यों 2 बार हुआ था?

टॉस के लिए भारत के कप्तान एमएस धोनी और श्रीलंका के कप्तान कुमार संगाकारा ग्राउंड पर आए.

फाइनल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे, मैदान पूरा खचाखच भरा था. शोर बहुत ज्यादा था, सभी टीम इंडिया को चीयर करने के लिए चिल्ला रहे थे.

रवि शास्त्री ने टॉस के लिए दोनों कप्तानों को बुलाया, धोनी ने सिक्का उछाला और कुमार संगाकारा ने हेड कॉल किया.

हालांकि शोर के कारण मैच रेफरी इसे सुन नहीं पाए. दोनों कप्तानों की रजामंदी से तय हुआ कि टॉस एक बार फिर होगा.

संगाकारा ने दूसरी बार भी हेड कॉल किया. टॉस जीतकर संगाकारा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

असम के चाय बागान पहुंचे PM मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां और सेल्फी भी खिंचवाई