असम के चाय बागान पहुंचे PM मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां और सेल्फी भी खिंचवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए अभी असम के दौरे पर हैं.

पीएम मोदी ने बुधवार को चुनाव अभियान के लिए निकलने से पहले दिन की शुरुआत एक चाय बागान के दौरे के साथ की.

इस दौरान पीएम ने चाय बागान में काम कर रहीं महिला कामगारों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं, उनसे बातचीत की, सेल्फी खिंचवाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर अपने अनुभव साझा करते हुए, चाय को “असम की आत्मा” बताया और कहा कि राज्य की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है.

अपने इस दौरे को “यादगार अनुभव” बताते हुए, पीएम मोदी ने कामगारों के साथ बातचीत की, जिनमें से कई लोग चाय उद्योग की रीढ़ हैं.

1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?