लखनऊ. अखिलेश यादव न भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते 10 वर्ष होने वाले हैं. इन वर्षों में सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है. भाजपा संविधान नहीं मानती है. संविधान का मुद्दा महत्वपूर्ण है. समाजवादी पार्टी के लिए संविधान सब कुछ है. 2024 में भाजपा की बेईमानी के बाद भी समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई. समाजवादी पार्टी नंबर एक पर रही.

इसे भी पढ़ें- दिख नहीं रहा या नजरअंदाज कर रहे जिम्मेदार? पंचायत भवन पर दबंगों का कब्जा, अधिकारियों को भनक तक नहीं, कब्जाधारी बोले- हमारी जमीन पर हुआ निर्माण

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा, विधानसभा चुनाव में किसी तरह का भ्रम नहीं रखना है. इस बार कोई चूक न हो. 2027 करो मरो का लक्ष्य है. यूपी को खोना नहीं है, अन्यथा लोकतंत्र पर खतरा गहरा हो जाएगा. भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है. भाजपा का रास्ता असत्य का है. समाजवादी पार्टी सत्य के मार्ग पर है. समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी के मार्ग पर चलती है.

इसे भी पढ़ें- पापा नहीं, पापी है ये! 16 साल की बेटी के साथ सौतेले पिता ने कई बार किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

आगे अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी का रास्ता लोकतांत्रिक और सेकुलर है. समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती है. भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है. पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा अवसाद में है. सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें. आपस में किसी की बुराई नहीं करनी है. एक दूसरे का सम्मान करना है. शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में सबको पार्टी प्रत्याशियों की मदद करना है.