रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘UP में अब कोई माफिया नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- असम के लोगों की जमीन पर कब्जा, घुसपैठ सिर्फ NDA रोक सकती है
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब दो युवक सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. तभी अचानक आई वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं घायल युवक की पहचान निराला नगर निवासी मिराज (27 वर्ष) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- महीनों की मेहनत खाकः गेहूं के खेतों में लगी आग, 10 बीघा की फसल जलकर हुई राख, अब अन्नदाताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल मिराज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

