कुंदन कुमार, पटना। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर दुनिया राम सिंह पर अनियमितता का आरोप लगाया है। राजद सांसद ने इस संबंध में राज्यपाल सैयत अता हसनैन को पत्र भी लिखा है। साथ ही बिहार सरकार पर कुलपति को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह का आरोप है कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉक्टर दुनिया राम सिंह के द्वारा विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक शिक्षक एवं कई शिक्षक के उत्तर पदों की नियुक्ति में धांधली प्रशासनिक एवं अकादमी अनिमियता की गई है। इस संबंध में उन्होंने बिहार के सीएम और राज्यपाल को पत्र लिखकर कुलपति के खिलाफ आरोप गठित कर भ्रष्टाचार और अनियमितता को बढ़ावा देने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

‘संस्थान में बेटी को दी नौकरी’

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, कुलपति ने नियमों को ताक पर रखकर अपने पुत्री को संस्थान में नौकरी दी और वेतन बढ़ाकर एक लाख से ज्यादा किया है। वैसे ही कई अन्य पदों पर भी नियुक्ति में धांधली की है, जो साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि, सरकार को ऐसे कुलपति पर कारवाई करनी होगी। हमने सभी साक्ष्य रखे हैं और साक्ष्य के साथ राज्यपाल को पत्र लिखा है।

निविदा प्रक्रिया में घपला कर रिश्तेदारों का चयन

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि, विश्वविद्यालय में संविदा के आधार पर मानव सेवा प्रदान करने वाली एजेंसी M/s Lions Force Solution India Pvt. Ltd, Noida में कुलपति के बेटे आदर्श कुमार और इनके करीबी रिश्तेदार साझेदार है। निविदा प्रक्रिया में अन्य सभी एजेंसी के बेहतर होने के बावजूद एक ही दर पर सेवा प्रदान करने की शर्त के बावजूद निविदा प्रक्रिया में घपला करते हुए अपने रिश्तेदार को विश्वविद्यालय में सेवा के लिए चयन किया गया जो घोर अनियमितता का परिचायक है।

हर महीने 25 लाख की लेवी

राजद सांसद ने कहा कि, उक्त एजेंसी द्वारा प्रतिमाह संविदा कर्मी के वेतन से अवैध तरीके से एक निश्चित राशि लेवी के रूप में काटी है और लगभग 25 लाख रूपये राशि प्रतिमाह लेवी के रूप में सीधे कुलपति और उनके रिश्तेदार को प्राप्त होता है। किशनगंज के सांसद महोदय ने भी उक्त मामले को जोरदार तरीके से उठाया है, जो गंभीर जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें- रोहिणी आचार्य ने विरोधियों को समझाया लौंडा नाच का मतलब, बोलीं- अश्लील गाने और नाच पर मौन रहने वाले…