विजय कुमार, जमुई। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में आज शुक्रवार (3 अप्रैल) की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां लगे तीनों वाहन से तेज लपेट उठने लगी। इस घटना में कुल 35 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

आग बुझाने में सकरी गली बनी बाधा

कार में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गली सकरी होने के कारण घटनास्थल तक वह नहीं पहुंच सकी।

इसके बाद छोटी गाड़ी को पहुंचने में करीब 20 मिनट लग गया, तब तक तीनों कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के पाइप लीकेज होने के पानी का प्रेशर नहीं बन पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पाइप सही होता तो नुकसान कम हो सकता था।

हादसे में तीन कार जलकर राख

पीड़ित शिवम पुरी निवासी मंटू दास की मारुति सुजुकी इग्निस और आलोक कुमार सिंह की 6 महीने पहले खरीदी गई महिंद्रा XUV 300 शामिल है, जो अगलगी की इस घटना में पूरी तरह से जल गई है। वही पटना जिले के बाढ़ से निवासी गोवर्धन कुमार अपनी बहन से मिलने आए थे उनकी रेनॉल्ट ट्राइबर आग की लपेटे में आने से जल गई।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार गर्म इंजन और तेज धूप होने की वजह से कार के नीचे के टुकड़े में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी कुमारी ने बताया कि सकरी गली के कारण थोड़ी देर हुई, लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत कि बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- दरभंगा में बंधक बनाकर ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए BJP-JDU पर साधा निशाना