प्रदीप मालवीय, उज्जैन। Ujjain House Collapsed: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 4 मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहल उठा। इस दौरान मकान गिरने का एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: जनादेश न मिलने पर इस्तीफा देंगे सबसे अमीर MLA! 51 प्रतिशत लोगों के हाथ में संजय पाठक की विधायकी, हनुमान जी की कसम खाकर किया ये ऐलान

पूरी घटना उज्जैन के ढाबा रोड की है जहां गेबी हनुमान मंदिर की गली के बाहर मकान गिरा है। दरअसल, सिंहस्थ के लिए  वी डी क्लाथ मार्केट से दानीगेट होते हुए छोटे पुल तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान वहां नाली का निर्माण किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: अंडरगारमेंट चोर का आतंक: सोना-चांदी छोड़ घर से चुराए चड्डी, Viral Video देख फटी रह जाएंगी आखें

रहवासियों का आरोप है कि नाली निर्माण और लगातार पानी भरा होने के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी। जिसकी वजह से मनोज भावसार और अली भाई का मकान भरभराकर गिर गया। 

यह भी पढ़ें: स्कूल में लगाया धमकी भरा पोस्टर, दस लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; सनकी ने लिखा- अतीक मारा गया है गैंग नहीं 

मकान गिरते ही धूल का एक गुबार उठा और बिजली के पोल में स्पार्किंग होने के साथ ही तार टूट गए।  गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। रहवासियों ने पिछले एक माह से यहां पानी भरा होने की शिकायत की थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m