MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 6 अप्रैल मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
HC ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब
अवैध खनन मामले में जज को फोन करने पर भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। हाईकोर्ट ने उन्हें तलब किया है और 21 अप्रैल को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
जनसुनवाई में भड़के केंद्रीय मंत्री सिंधिया
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से ही कलेक्टर साकेत मालवीय को जमकर फटकार लगा दी। पढ़ें पूरी खबर
नकली सोने के सिक्कों से असली ठगी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली सोने के सिक्के दिखाकर असली ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 4 लोग इस गोरखधंधा को चला रहे थे। उन्होंने खुद को मजदूर बताकर किलो के भाव में सोने के सिक्के देने का जाल बुना और डॉक्टर समेत कई लोगों को फंसा लिया और करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। पढ़ें पूरी खबर
सोना-चांदी छोड़ चोर ने चुराए अंडरगारमेंट
इटारसी से एक बेहद हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आमतौर पर आपने सोना-चांदी,नकदी या कीमती सामान की चोरी के मामले सुने होंगे, लेकिन इस बार चोर ने जो किया, वह सबको चौंका रहा है। इटारसी के राज टॉकीज के पास स्थित एक घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अज्ञात चोर ने सिर्फ अंडरगारमेंट चोरी कर लिए। पढ़ें पूरी खबर
जनादेश न मिलने पर इस्तीफा देंगे सबसे अमीर MLA!
मध्य प्रदेश के सबसे रईस विधायकों में शुमार और कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक एक बार फिर अपनी अनूठी कार्यशैली और घोषणा को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन गंभीर विवादों और कानूनी मुकदमों से घिरे रहने वाले विधायक पाठक ने अब अपने मौजूदा कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र में मध्यवर्ती चुनाव (जनादेश) कराने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी
ध्य प्रदेश में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बेखौफ तरीके से मोमेंटो और ट्रॉफी जैसी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड की नाक के नीचे हुई इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी बंगले में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार
आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी जोरों पर है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने रविवार रात घेराबंदी कर एक भाजपा नेता के घर पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए चार लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद व भाजयुमो का कार्यकर्ता शामिल है। वहीं पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल और लाखों के लेनदेन के साक्ष्य बरामद किए है। पढ़ें पूरी खबर
HC ने महिला को प्रेमी संग रहने की दी इजाजत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट ने 19 साल की पत्नी और 40 साल के पति से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान 19 साल की पत्नी ने कहा कि 21 साल बड़े पति के साथ उसका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं चल पा रहा है,साथ ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। ऐसे में पत्नी की इच्छा पर हाईकोर्ट ने उसे अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी। पढ़ें पूरी खबर
सड़क हादसे में 4 मौत
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोग घायल हुए है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात की बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
बाथरूम में स्पाई कैमरा
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक निजी शोरूम के बाथरूम में सफाई कर्मचारी ने खुफिया कैमरा लगाया था। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी यहां शोरूम में आने वाली महिला कर्मचारियों की वीडियो रिकॉर्ड करता और उसे अपने मोबाइल में सेव करता था। फोन में मिले वीडियो से पूरा राज खुला। वहीं मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

