समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। हैकर ने उनके फोन से अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की है। लेकिन जैसे ही लोगों को सच्चाई पता चली, हड़कंप मच गया। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक को किया तलब, 21 अप्रैल को हाजिर होने का दिया आदेश, अवैध खनन केस में जज को किया था फोन

व्हाट्सएप मैसेज में हैकर ने कलेक्टर जयति सिंह के नाम पर UPI न चलने का हवाला देते हुए अफसरों को मैसेज किया। जिसमें उनसे 50 हजार रुपए की मांग की गई। साथ ही उनसे 6 अंकों का OTP भी मांगा गया। 

यह भी पढ़ें: जनता के मुद्दों पर ‘जीरो टॉलरेंस: जनसुनवाई में भड़के केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मंच से कलेक्टर को लगाई कड़ी फटकार; बोले- ‘ये कागज नहीं, जनता का सोना है’

व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी तब सामने आई जब एक कर्मचारी ने उनके नंबर से आए ओटीपी मांगने वाला संदेश देखा और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कलेक्टर ने अपने व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न देने के आदेश सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी किए। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m