ईरान के लिए आज यानी मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बहुत अहम होने वाला है. एक तरफ तो आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौते के लिए दी गई डेडलाइन खत्म हो रही है तो दूसरी तरफ इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो अगले 12 घंटों तक ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमला करने जा रहा है. इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को ट्रेनों का उपयोग न करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने से “आपकी जान को खतरा है”.

ईरान में अब नए ठिकानों को अमेरिका और इजरायल निशाना बना सकते हैं। इजरायल की ओर से ईरान के नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे ट्रेन यात्रा करने से बचें।

ईरान को अमेरिका की ओर से दी गई डेडलाइन आज खत्म होने वाली है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर तय समय सीमा के अंदर ईरान समझौते नहीं करता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है तो फिर उसे अमेरिका की सेना बर्बाद कर देगी। वहीं इजरायल की ओर से भी ईरान के नागरिकों को आगाह किया गया है। इजरायली सेना ने मंगलवार को फारसी भाषा में ईरान नागरिकों को आगाह किया कि वे स्थानीय समयानुसार कम से कम रात नौ बजे तक ट्रेन में यात्रा करने से बचें। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना के फारसी चैनल ने “ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी” नाम से एक पोस्ट डाला है. इसमें लिखा है, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा की खातिर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात के 9 बजे ईरान समय तक, आप पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग करने और यात्रा करने से बचें. ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है.”

इजरायल की सेना की ओर से किए गए इस पोस्ट से साफ संकेत मिला है कि ईरान पर किए जानेवाले हमलों में अब नए ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

हालांकि, ईरान में पिछले कई हफ्तों से इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं, जिससे आम लोगों तक इस तरह की चेतावनियां सीधे पहुंचना मुश्किल हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की चेतावनी आमतौर पर किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन से पहले दी जाती है, ताकि नागरिकों को संभावित खतरे से दूर रखा जा सके। मौजूदा हालात में यह कदम ईरान-इजरायल तनाव के और बढ़ने का संकेत माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और गहरा सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m