अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के अमलाई क्षेत्र में SECL से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए SECL के जीएम ऑफिस का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन और SECL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। क्षेत्र में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
विरोधकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में बंद हो क्योंकि भूमिगत खदानों में अवैध निर्माण और कोल डस्ट की समस्या से आम जनता परेशान है। इसके अलावा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज कर बाहर के लोगों को रोजगार दिए जाने से भी लोगों में आक्रोश है। इन सभी मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी SECL जीएम बी.के. जेना को ज्ञापन सौंपना चाहती थी।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जीएम ऑफिस में मौजूद होने के बावजूद कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने बाहर नहीं आया। जिससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के मुख्य गेट के सामने ही डेरा जमा लिया, इस दौरान नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन तेज होता गया, जिससे पूरे परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
स्थिति ऐसी हो गई कि जीएम बी.के. जेना ऑफिस के अंदर ही मौजूद रहे, लेकिन गेट पर चल रहे घेराव के कारण बाहर नहीं निकल सके, कुछ देर तक गेट के बाहर विरोध दर्ज कराने के बाद कांग्रेसी जीएम ऑफिस के अंदर प्रवेश कर सक्षम अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंप समस्याओं के निरक्षण की मांग की।
यह विरोध प्रदर्शन न सिर्फ SECL प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि SECL प्रबंधन इन मांगों पर क्या रुख अपनाता है और क्या प्रदर्शनकारियों की समस्याओं का समाधान हो पाता है या नहीं।
वहीं इस पूरे मामले में SECL जीएम बी.के जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग कुछ मुद्दों को लेकर कुछ लोग ज्ञापन देने आए है। उनका ज्ञापन लिया जा रहा है। रही बात घेराव की तो घेराव नहीं किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

