हेमंत शर्मा, इंदौर। एमपी के इंदौर में शराब माफियाओं का ऐसा नेटवर्क सक्रिय है कि अब कोई भी जमीन सुरक्षित नहीं दिख रही। आरोप है कि मनचाही जमीन पर कब्जा करने के लिए पूरा खेल रचा जाता है और जब विरोध हो, तो दबाव, रसूख और सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। ताजा मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां एक टीवी एक्ट्रेस ने शराब कारोबारी पर 300 करोड़ की जमीन हथियाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
मामला देवास नाका के निपानिया इलाके का है जहां की बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फरियादी टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कर ने आरोप लगाया है कि शराब कारोबारी सूरज रजक पहले इस जमीन को शराब दुकान खोलने के लिए किराए पर लेना चाहता था। लेकिन जब बात नहीं बनी, तो पूरा “कब्जा प्लान” तैयार कर लिया गया।

शहर में सक्रिय शराब माफिया अब नया तरीका अपना रहे हैं। पहले जमीन मालिकों से डील करने की कोशिश और असफल होने पर कब्जे का दबाव और यही पैटर्न इस मामले में भी सामने आया है। मामले जब मुख्य सचिव तक पहुंचा, तब पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज किया। लेकिन यहां भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सिर्फ औपचारिक कार्रवाई है? क्योंकि हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर “इति श्री” करने के आरोप लग रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस मामले में कहा “शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि इंदौर में शराब माफियाओं के बढ़ते हौसले, पुलिस की देरी से कार्रवाई और पीड़ितों की बढ़ती बेबसी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि ये मामला सच में अंजाम तक पहुंचता है या फिर एक और एफआईआर तक ही सीमित हो जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

