अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने एक युवक की लाश मिली है. लाश मिलने के बाद इलाके हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम से मिली कारतूस, मैगजीन और नकली नोट, पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र शहबाज फरार
बता दें कि मुगलसराय-कसाब महाल रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने एक 34 वर्षीय युवक का शव मिला. मृतक की शिनाख्त मुगलसराय के काली महाल निवासी रमेश गुप्ता (34) के रूप में हुई है. जानकारी मिलते ही मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- यातायात नियमों के नाम पर वलूसी को लेकर भड़के अखिलेश, कहा- ट्रैफिक पुलिस से सरेआम उगाही करवा रही भाजपा सरकार, AI के नाम पर लूटने का नया तरीका निकाला
कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजयराज के अनुसार, युवक नशे की हालत में बैठा था और आगे की ओर लुढ़क जाने से उसकी मौत हो गई. वह काली महाल में किराए के मकान में रहता था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

