योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में वनकर्मी हत्याकांड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिमनी के रानपुर के पास रेत माफिया ने आठ अप्रैल को ट्रैक्टर से कुचलकर वनकर्मी हरिकेश गुर्जर की कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक विनोद कोरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दो आरोपी पवन तोमर व सोनू चौहान का नाम भी सामने आया। 

यह भी पढ़ें: झाबुआ में पूर्व सरपंच की हत्या: पुरानी रंजिश और सगाई के जश्न में खूनी संघर्ष, गांव में पसरा सन्नाटा

यह ट्रैक्टर स्टांप पर लिखा पढ़ी कर इन दोनों ने ही खरीदा था, जिस पर पुलिस ने अब इन दोनों को भी चालक विनोद कोरी के साथ आरोपी बनाया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पवन तोमर व चालक विनोद कोरी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: पैतृक जमीन की रजिस्ट्री पर भड़का विवाद: भाई-बहनों में हुई मारपीट, स्टांप वेंडर की दुकान बना अखाड़ा 

उधर वन विभाग ने इन तीनों ही आरोपियों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत घटना के बाद ही मामला दर्ज कर लिया था। एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बताया कि सोनू चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पवन व सोनू दोनों ही ट्रैक्टर के मालिक है। इनकी तलाश अन्य राज्यों में भी की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m