अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को जब विभिन्न मांगो लेकर वाम दल के नेता और कार्यकार्ता डीएम आफिस के सामने प्रदर्शनक रहे थे, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान एक ऑटो में सवार दो महिलाएं अचानक सड़क जाम प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ चप्पल बरसाते हुए पिटाई करना शुरू कर देती हैं।
महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई
दरअसल भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां ऑटो पहुंचता है, जिसे प्रदर्शन में शामिल कुछ युवक आगे जाने से रोकते हैं और ऑटो को वापस मुड़ा लेने की बात कहते हैं। इसपर ऑटो चालक और उसमें बैठी महिलाएं नाराज हो जाती हैं। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगती। इसी बीच अचानक ऑटो से उतरकर चालक और महिलाएं प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों की चप्पल से पिटाई करना शुरू कर देती हैं।
लोगों के समझाने पर शांत हुआ मामला
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से ऑटो चालक के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कुछ देर के लिए बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि कुछ लोगों के समझाने के बाद मामला जब शांत हुआ और महिलाएं फिर से ऑटो पर बैठकर आगे निकल गई। बीच सड़क पर थप्पड़ और चप्पल चलता देख लोग दंग रह गए। किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय के ठीक सामने की है।
फ्री शिक्षा लागू करने की मांग
भगत सिंह छात्र नौजवान सभा ने देशभर में सभी बच्चों के लिए एक समान और फ्री शिक्षा लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पूरे देश में प्राइवेट शिक्षा संस्थानों को बंद कराने के साथ NCERT और BSEB जैसी संस्थाओं की शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश में लागू करने की मांग की। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज के समय निजी कोचिंग सेंटर को बंद रखने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें- दुखद: छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिया था वीरता का परिचय
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

