कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। 11 अप्रैल को प्रस्तावित किसानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। डीजीपी अजय सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त रखने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

किस मुद्दे को लेकर है धरना-प्रदर्शन?
जानकारी के अनुसार, यह धरना-प्रदर्शन किसानों द्वारा मंडी व्यवस्था और फसल खरीद प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रस्तावित है। किसान इन व्यवस्थाओं में आ रही दिक्कतों को लेकर अपनी आवाज उठाने की तैयारी में हैं।
हाईवे, टोल और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर
DGP ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख हाईवे, टोल प्लाजा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा गया है।
लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान, लेकिन कानून से समझौता नहीं
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंडियों में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए आवागमन को सुचारू बनाए रखने और व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर काम करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

