परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं जिनकी 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। खौफनाक मंजर देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड की है जहां एक ऑटो में सवार होकर दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के कुछ लोग जा रहे थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों के नाम 

(1) अजेश पुत्र पीतम शाक्य  उम्र 50 साल
(2) राजेश्वर पुत्र वीरेंद्र शाक्य 20 साल
(3) राजो पत्नी हरविलास शाक्य 35 साल
(4) वीरेंद्र पुत्र प्रीतम शाक्य उम्र  22 साल सभी निवासी ग्राम राजगढ़ तेंदुआ

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m