अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय परिसर में शनिवार को एक अस्थायी गोदाम में आग लग गई. यह घटना रचना शारीर विभाग के पीछे स्थित निर्माणाधीन क्षेत्र में हुई, जहां निर्माण सामग्री और उपकरण रखे गए थे. आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.
इसे भी पढ़ें- शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल
वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीएचयू प्रशासन ने चार वाटर टैंकर भी मंगाए. दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

