शब्बीर अहमद, भोपाल। Rats in AIIMS NICU: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के MY अस्पताल में बीते साल हुए चूहाकांड ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया। चूहों के काटने से 2 नवजात बच्चों की मौत ने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इसी तरह का एक और मामला राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से सामने आया है, जहां NICU वार्ड में चूहे धमाचौकड़ी मचाते हुए देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: बस कंडक्टर का ‘लव ट्रैप’: सीट देने के बहाने छात्रा से बढ़ाई नजदीकी, फिर कमरे में बनाए संबंध, शादी तय हुई तो दूल्हे वालों को भेजे अश्लील Video

दरअसल, भोपाल एम्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक चूहा सबसे सुरक्षित माने जाने वाले NICU में इधर-उधर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि 20 बेड वाले NICU में सभी बेड फुल रहते हैं। लेकिन कई दिनों से यहां चूहों की आवाजाही की शिकायत मिल रही है। शिकायतें बढ़ने के बाद पेस्ट कंट्रोल कराया गया था लेकिन फिर भी समस्या खत्म नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें: MP News: दमोह में हैजा के चपेट में पूरा गांव, इधर  मंडला में चूहा मार दवाई खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत

इस घटना के बाद नवजात शिशुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। बीते साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजातों की मौत के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी उजागर हुई थी। कुछ समय तक जिम्मेदारों ने अलग-अलग अस्पताल में चूहों को भगाने के कई तरीके भी अपनाए। लेकिन समय बीत जाने के बाद दोबारा लापरवाही शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन कब तक चूहों के आतंक से मरीजों को मुक्ति दिलाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m