Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (12 अप्रैल 2026) की खबरों में रेखा गुप्ता सरकार का ऐतिहासिक फैसला; दिल्ली-ऋषिकेश ‘नमो भारत’ पर बड़ा अपडेट; ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन में शामिल हुए राहुल गांधी; MBBS छात्रा को 144 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा प्रमुख रहा।

1. रेखा गुप्ता सरकार का ऐतिहासिक फैसला
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने गरीबों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सावदा-घेवरा में 717 झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला डूसिब की बैठक में हुआ, जिसमें 528 पात्र और 189 अपात्र लाभार्थी शामिल हैं। केंद्र सरकार प्रति लाभार्थी ₹1,12,000 की सहायता देगी।

2. दिल्ली-ऋषिकेश ‘नमो भारत’ पर बड़ा अपडेट
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देव भूमि यानी उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब और सुगम और तेज हो सकती है। जी हां… दिल्ली-ऋषिकेश ‘नमो भारत’ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा चल रही है। नमो भारत (RRTS) नेटवर्क के विस्तार के बाद दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में लगने वाला समय घटकर लगभग 3 घंटे रह जाएगा।

3. ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन में शामिल हुए राहुल गांधी
संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती से पहले दिल्ली में ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन (Mai Bhi Ambedkar Marathon) का आयोजन यूथ नेशनल की और से किया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ और ‘रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर संविधान खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया।

4. MBBS छात्रा को 144 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida Cyber Fraud) में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों (Cyber thugs) ने MBBS छात्रा को 144 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर लाखों रुपये की ठगी की। साथ ही दो बुजुर्ग महिलाओं को भी साइबर ठगों ने डारकर 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट बनाए रखा। ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लाखों रुपए की ठगी की।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नए नियम लागू: दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे नए नियम लागू कर दिए गए हैं. गीता कॉलोनी से बागपत (खेकड़ा) तक बने एलिवेटेड सेक्शन पर अब मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर और गैर-मोटर चालित वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और तेज रफ्तार ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बेकाबू कार चालक ने पिता और बेटी को टक्कर मार दी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक के कहर का वीडियो भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

