पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है यह दृश्य, लगभग दस साल पहले भाजपा में शामिल हुए नेताजी के पोते चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हो गये हैं. चंद्र दा भवानीपुर से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके. दस साल पहले भाजपा में सदस्य बने चंद्र कुमार बोस अब तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद और निवर्तमान राज्य मंत्री ब्रात्या बोस से तृणमूल का झंडा लिया.
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बोस भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. 2016 में भाजपा के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके बोस ने कहा कि भाजपा संविधान और नेताजी के सिद्धांतों के खिलाफ है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बोस रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए. इससे पहले चंद्र बोस भारतीय जनता पार्टी में थे और भाजपा की टिकट पर 2016 भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजित हुए थे और अब बंगाल चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदल लिया है और टीएमसी में शामिल हो गए. उन्होंने अपने भाजपा में शामिल होने को गलती बताया और अब टीएमसी में जुड़कर ‘सही’ कर लिया.
चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार पार्टी में शामिल कर मनोवैज्ञानिक दवाब बनाने की कोशिश की है. चंद्र बोस टीएमसी कार्यालय में टीएमसी नेता कीर्ति आजाद और मंत्री ब्रात्य बसु की मौजूदगी टीएमसी में शामिल हुए.
टीएमसी में शामिल होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी जॉइन करके गलती की थी, इसलिए मैंने आज उसे सुधार लिया. बीजेपी देश के संविधान के खिलाफ है. मैं भवानीपुर में BJP का उम्मीदवार था. मैं जीत नहीं सका. अभी कोई नहीं जीत सकता. ममता बनर्जी वहां जीतेंगी.
2016 में भाजपा में शामिल होने के बाद यह साफ हो गया है कि वह भारत के संविधान का विरोध करती है. सर्वधर्म समन्वय भारत की विरासत है, लेकिन धर्म और संप्रदायिकता की राजनीति की जाती है.
चंद्र बोस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांतों पर विश्वास नहीं रखती है. उस पार्टी में रहते हुए नेताजी की सोच के अनुसार वहां काम करना संभव नहीं था, क्योंकि पार्टी इसकी अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि केवल बंगाल नहीं, बल्कि पूरे देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है. उसके खिलाफ लड़ाई करने का समय आया है. भारत एक संकट के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में सभी को एकजुट होकर इसे रोकना होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

