CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुकमा दौरे पर रहेंगे. इसके साथ ही वह रायपुर में भी आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड जाएंगे, यहां से वह सुकमा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचने के बाद उनका दौरा जिला चिकित्सालय से शुरू होगा, जहां 1:20 बजे अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन करेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab और STEM Lab के अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे. वहीं इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 2:20 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ में शामिल होंगे. इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा. अब सीएम रायपुर वापस लौटेंगे. मुख्यमंत्री IIIT नवा रायपुर में आयोजित MY Bharat Budget Quest 2026 के समापन समारोह में शिरकत करेंगे.

जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेसी देंगे श्रद्धांजलि

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज सुबह में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. बैसाखी के दिन हुए इस भीषण नरसंहार को याद करते हुए निहत्थे भारतीयों पर हुई गोलियों की बौछार में शहीद हुए सैकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे.

जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर होगी प्रेसवार्ता

रायपुर. जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ में पहले चरण की शुरुआत हो गई है. इस चरण में स्व-गणना प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है. जनगणना को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दोपहर 12 बजे पुराना सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी. इस प्रेसवार्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ करेंगे संबोधित करेंगे, वहीं निदेशक कार्तिकेय गोयल भी मौजूद रहेंगे. सरकार की ओर से यह पहल आम जनता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए की जा रही है.

यात्रियों को राहत देने चलेंगी 11 समर स्पेशल ट्रेनें

रायपुर. गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लंबी दूरी की रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. कई प्रमुख ट्रेनों में एक महीने से ज्यादा वेटिंग है, इसलिए राहत के लिए रेलवे अप्रैल से जुलाई के बीच 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है.
 
रेलवे के मुताबिक, इन 11 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुल 84 फेरों में किया जाएगा. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बर्थ मिलेंगी. एक लंबी दूरी की ट्रेन में औसतन 1200 से 1400 यात्रियों के बैठने और सोने की व्यवस्था रहती है. इसी आधार पर रेलवे का अनुमान है कि इन ट्रेनों से 1 लाख से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकती है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेनों के चलने से भीड़ का दबाव कम होगा और वेटिंग लिस्ट घटेगी.

रेलवे के अनुसार वेटिंग लिस्ट घटेगी. रेलवे के अनुसार हटिया-एलटीटी-हटिया स्पेशल (08609/08610) 20 अप्रैल से 17 जून तक 9 फेरों में चलाई जाएगी. स्पेशल तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति (07051/07052) 13 अप्रैल से 28 मई तक 7 फेरों के लिए उपलब्ध रहेगी. पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 8 (03253/03254/03255) अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों में संचालित होगी.