इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के अस्तरिया गांव में एक हैवान बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी शराबी था और शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था मा पैसे नहीं दिए तो उसने गुस्से में आकर डंडा से मारकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

READ MORE: चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, देवदूत बन GRP और RPF जवानों ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार चंदा बाई (55) मजदूरी करती थी। उन्हें मजदूरी के 100 रुपए मिले थे। चंदा उन पैसों से घर का राशन खरीदना चाहती थी। वह उन रुपयों को लेकर बाजार जा ही रही थी कि रुपयों की भनक उसके बेटे शिवकरण (30) को लग गई। उसने चंदा बाई से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। चंदा ने उसे समझाया कि शराब पीना गलत बात है। मजदूरी के रुपए शराब में उड़ा देगा तो फिर रोटी कैसे खाएंगे? बस इसी सवाल को लेकर वह भड़क गया। उसने मां की मजदूरी के रुपए छीनने का प्रयास किया। मारपीट शुरू कर दी।

READ MORE: जेल में बंदी की मौतः परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, हत्या के आरोप में 10 महीने से बंद था मृतक

मदद मांगने के लिए घर से बाहर भागकर आई। शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। लेकिन शिवकरण तभी पीछे से डंडा लेकर आ गया। उसने मां के सिर पर वार कर दिया। मां जमीन पर गिर गई। खून से लथपथ चंदा ने वहीं तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। आरोपी शिवकरण ने चंदा बाई की हत्या करने के बाद बहन संगीता को फोन किया। उसने कहा कि मैंने मां को मार डाला। तू घर आ जा। संगीता यह सुनते ही सन्न रह ‘गई। उसने गांव के ही पवन धोपे को काल कर मौके पर जाने के लिए कहा। पवन ने दूर से ही घटनास्थल देखा तो वह घबरा गया। शिवकरण चंदा बाई के शव के पास बैठा खून साफ कर रहा था। उसने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जब शिवकरण को पकड़ने पहुंचे तो उसने विरोध किया। पुलिस ने उसके हाथ-पैर बांधे उसके बाद उसे थाने ले गए। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m