तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दंपति के सात फेरो का साथ सलाखों तक जा पहुंचा। दरअसल, पति-पत्नी घर से नशीली कप सिरप बेच रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है।
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में रिश्तों की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अमरपाटन बस स्टैंड के बीच स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली कफ सिरप बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद जैन उर्फ बिज्जू जैन और उसकी पत्नी आराधना जैन के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अपने घर को ही नशे की दुकान बनाकर अवैध कारोबार चला रहे थे और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके का फायदा उठाकर युवाओं तक नशा पहुंचा रहे थे।
ये भी पढ़ें: ‘जान दे दूंगी लेकिन हटूंगी नहीं’, खंडवा में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा, महिला ने JCB के सामने लेटकर जताया विरोध
सप्लायर फरार
इस पूरे नेटवर्क का सप्लायर प्रिंस जायसवाल फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ मैहर और सतना जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार सप्लायर की तलाश तेज कर दी है। वहीं गिरफ्तार पति-पत्नी को आज अमरपाटन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
इस मामले में अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि गोविंद जैन कई दिनों से कोरेक्स सिरप का विक्रय कर रहा था। सूचना सही पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एएसआई अनिल त्रिपाठी और उनकी टीम ने दबिश दी। इस दौरान गोविंद जैन और उसकी पत्नी के कब्जे से 14 नग नशीली कफ सिरप बरामद किया गया है। प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

